Saturday, March 5, 2022

BSEB Bihar Board Results 2022: इस तारीख तक घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

BSEB Bihar Board Results 2022: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है. रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं (BSEB Bihar Board 10th Results 2022) और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Results 2022) 25 मार्च 2022 तक (BSEB Bihar Board Results 2022) घोषित होने की संभावना है। अभी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इस संबंध में बिहार बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक चली थी।

वहीं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक चली थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था. सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।

The post BSEB Bihar Board Results 2022: इस तारीख तक घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/9RmwP6W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment