Saturday, March 19, 2022

CG Vyapam Answer Key 2022: खाद्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

CG Vyapam Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(CG Vyapam) ने खाद्य निरीक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर प्रोविजनल आंसर-की को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर किया गया था।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 23 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस परीक्षा के जरिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के कुल 84 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

CG Vyapam Food Inspector Answer Key 2022: ऐसे चेक कर आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MODEL ANSWER टैब पर क्लिक करें।
3.यहां FCFI22भर्ती परीक्षा- 2022 का मॉडल आंसर के लिंक पर क्लिक करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/mOgu9f1
via IFTTT

CG Vyapam Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(CG Vyapam) ने खाद्य निरीक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर प्रोविजनल आंसर-की को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर किया गया था।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 23 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस परीक्षा के जरिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के कुल 84 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

CG Vyapam Food Inspector Answer Key 2022: ऐसे चेक कर आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MODEL ANSWER टैब पर क्लिक करें।
3.यहां FCFI22भर्ती परीक्षा- 2022 का मॉडल आंसर के लिंक पर क्लिक करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment