Saturday, March 12, 2022

ISRO YUVIKA 2022: इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया युवा विज्ञान कार्यक्रम, ऐसे करें आवेदन

ISRO YUVIKA 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यंग इंडिया प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए है, जिसे युवा विज्ञान कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और छात्र लास्ट डेट 10 अप्रैल शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। Young Scientist Programme के लिए चयन सूची की घोषणा 20 अप्रैल, 2022 को होगी। इच्छुक उम्मीदवार युविका 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

बता दें कि यह कार्यक्रम 16 मई से 28 मई, 2022 तक गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाएगा. जो कि दो सप्ताह की अवधि का होगा। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश से 150 छात्रों का चयन करना है जो 1 मार्च, 2022 तक 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।

इसरो युविका 2022 के लिए छात्रों का चयन कक्षा आठवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में विज्ञान मेले छात्रों की भागीदारी। पिछले तीन वर्षों में ओलंपियाड / विज्ञान प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया हो। स्कूल/सरकार द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता हो या पिछले तीन वर्षों में स्काउट और गाइड / एनसीसी / एनएसएस के सदस्य को प्राथमिक्ता दी जाएगी।

पंजीकरण कैसे करें
इसरो की आधिकारिक वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर जाएं।
युविका 2022 ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
युविका 2022 के लिए ई-मेल पंजीकरण के 48 घंटों के भीतर ऑनलाइन क्विज में उपस्थित हों।
क्विज सबमिशन के कम से कम 60 मिनट के बाद युविका पोर्टल पर लॉगइन करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड करें।
पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/OZ34ySQ
via IFTTT

ISRO YUVIKA 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यंग इंडिया प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए है, जिसे युवा विज्ञान कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और छात्र लास्ट डेट 10 अप्रैल शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। Young Scientist Programme के लिए चयन सूची की घोषणा 20 अप्रैल, 2022 को होगी। इच्छुक उम्मीदवार युविका 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

बता दें कि यह कार्यक्रम 16 मई से 28 मई, 2022 तक गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाएगा. जो कि दो सप्ताह की अवधि का होगा। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश से 150 छात्रों का चयन करना है जो 1 मार्च, 2022 तक 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।

इसरो युविका 2022 के लिए छात्रों का चयन कक्षा आठवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में विज्ञान मेले छात्रों की भागीदारी। पिछले तीन वर्षों में ओलंपियाड / विज्ञान प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया हो। स्कूल/सरकार द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता हो या पिछले तीन वर्षों में स्काउट और गाइड / एनसीसी / एनएसएस के सदस्य को प्राथमिक्ता दी जाएगी।

पंजीकरण कैसे करें
इसरो की आधिकारिक वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर जाएं।
युविका 2022 ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
युविका 2022 के लिए ई-मेल पंजीकरण के 48 घंटों के भीतर ऑनलाइन क्विज में उपस्थित हों।
क्विज सबमिशन के कम से कम 60 मिनट के बाद युविका पोर्टल पर लॉगइन करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड करें।
पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

No comments:

Post a Comment