Wednesday, March 30, 2022

UP Paper Leaks: 12वीं बोर्ड अंग्रेजी का पेपर हुआ रद्द, यूपी में अब तक इन बड़ी परीक्षाओं के भी पेपर हो चुके हैं लीक

UP Board Paper Leak, Uttar Pradesh Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया है। यह परीक्षा आज यानी 30 मार्च 2022 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जानी थी। यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी परीक्षा गाजियाबाद, कानपुर, बरेली और गोरखपुर सहित 24 जिलों में रद्द कर दी गई है। अंग्रेजी पेपर लीक होने की वजह से अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड द्वारा तय समय में दी जाएगी।

पिछले साल UPTET का पेपर भी हुआ लीक
बोर्ड पेपर के अलावा उत्तर प्रदेश में पिछले साल ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी का पेपर भी लीक हो गया था। यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जानी थी। हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य भर में 23 जनवरी को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब उम्मीदवार UPTET Result 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2018 में जेई से लेकर सिपाही भर्ती परीक्षा हुई रद्द
साल 2018 में पावर कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने एक गिरोह को पकड़कर पेपर लीक होने का खुलासा किया था। इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी साल जुलाई में उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन द्वारा 641 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की जानकारी परीक्षा के 3 महीने बाद सामने आई थी। साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का पेपर पहले शिफ्ट में बट जाने से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ट्यूबवेल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस घटना के पीछे एसटीएफ ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ पेपर
इसी तरह साल 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती का पेपर भी परीक्षा के एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। यह परीक्षा 25 जुलाई और 26 जुलाई को दरोगा के 3307 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली थी।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/JxWRGs1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment