NCHM JEE 2022 Revised Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन- 2022 (NCHM JEE 2022 ) की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। साथ ही एनटीए ने परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। परीक्षा तिथि में बदलाव संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
अब इस परीक्षा (NCHM JEE 2022 New Date) का आयोजन 18 जून 2022 को किया जाएगा। पहले इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 को किया जाना था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2022 से जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा में शामिल होने के लिए 3 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा 18 जून 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को देख सकते हैं। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/8iXWoKb
via IFTTT
NCHM JEE 2022 Revised Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन- 2022 (NCHM JEE 2022 ) की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। साथ ही एनटीए ने परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। परीक्षा तिथि में बदलाव संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
अब इस परीक्षा (NCHM JEE 2022 New Date) का आयोजन 18 जून 2022 को किया जाएगा। पहले इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 को किया जाना था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2022 से जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा में शामिल होने के लिए 3 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा 18 जून 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को देख सकते हैं। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
No comments:
Post a Comment