Saturday, March 26, 2022

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य छात्र बिहार डी.एल.एड 2021-23 के लिए 8 अप्रैल 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी और यह स्कूल द्वारा पूरी की जाएगी। बोर्ड द्वारा बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 मार्च 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

छात्रों को बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद स्कूलों में वापस जमा करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने रिकॉर्ड से छात्रों के डाटा का मिलान करेंगे और उसके बाद ही संबंधित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

बिहार डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद समिति द्वारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल को अपलोड किया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती को 11 अप्रैल 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक वेबसाइट के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 या 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/lrN1Ejg
via IFTTT

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य छात्र बिहार डी.एल.एड 2021-23 के लिए 8 अप्रैल 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी और यह स्कूल द्वारा पूरी की जाएगी। बोर्ड द्वारा बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 मार्च 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

छात्रों को बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद स्कूलों में वापस जमा करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने रिकॉर्ड से छात्रों के डाटा का मिलान करेंगे और उसके बाद ही संबंधित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

बिहार डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद समिति द्वारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल को अपलोड किया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती को 11 अप्रैल 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक वेबसाइट के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 या 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

No comments:

Post a Comment