UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं (UP Board 10th Exam 2022) और 12वीं (UP Board 12th Exam 2022) की परीक्षाएं 24मार्च 2022 से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस भी चेक कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इस बार राज्य स्तर का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं नकल करते पाएं गए छात्रों पर सख्त कार्रवाई भी प्रावधान किया गया है।
UP Board Exam 2022: 8873 केंद्रों पर होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य भर में करीब 8873 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 15,53,198 छात्रों और 12,28,456 छात्राओं हैं। वहीं 12वीं बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड के अध्यक्ष और निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) विनय कुमार पांडे ने बताया कि राज्य में 10वीं की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/5RQIlPC
via IFTTT
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं (UP Board 10th Exam 2022) और 12वीं (UP Board 12th Exam 2022) की परीक्षाएं 24मार्च 2022 से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस भी चेक कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इस बार राज्य स्तर का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं नकल करते पाएं गए छात्रों पर सख्त कार्रवाई भी प्रावधान किया गया है।
UP Board Exam 2022: 8873 केंद्रों पर होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य भर में करीब 8873 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 15,53,198 छात्रों और 12,28,456 छात्राओं हैं। वहीं 12वीं बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड के अध्यक्ष और निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) विनय कुमार पांडे ने बताया कि राज्य में 10वीं की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी।
No comments:
Post a Comment