BSEB Matric result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। 10वी में 79.88 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं औरंगाबाद की रामायणी राय ने टाप किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा में करीब 16,11,099 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं शामिल है। परीक्षा में कुल 12,86,971 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 3 लाख 24 हजार 128 छात्र फेल हुए हैं। वहीं पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में करीब 12 लाख 54 हजार छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इनमें 6 लाख 76 हजार से अधिक छात्र औपर 6 लाख 16 हजार से अधिक छात्राएं शामिल थी।
पिछले साल 3 लाख से अधिक और साल 2020 में 2 लाख से अधिक छात्र फेल हुए थे। आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाना था, लेकिन बाद रिजल्ट दोपहर बाद 3 बजे जारी किया गया।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे परीक्षा हुई थी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछले बार 10वीं का रिजल्ट 5 अप्रैल को घोषित किया गया था।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/pLEd70b
via IFTTT
BSEB Matric result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। 10वी में 79.88 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं औरंगाबाद की रामायणी राय ने टाप किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा में करीब 16,11,099 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं शामिल है। परीक्षा में कुल 12,86,971 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 3 लाख 24 हजार 128 छात्र फेल हुए हैं। वहीं पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में करीब 12 लाख 54 हजार छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इनमें 6 लाख 76 हजार से अधिक छात्र औपर 6 लाख 16 हजार से अधिक छात्राएं शामिल थी।
पिछले साल 3 लाख से अधिक और साल 2020 में 2 लाख से अधिक छात्र फेल हुए थे। आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाना था, लेकिन बाद रिजल्ट दोपहर बाद 3 बजे जारी किया गया।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे परीक्षा हुई थी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछले बार 10वीं का रिजल्ट 5 अप्रैल को घोषित किया गया था।
No comments:
Post a Comment