Kashmir Files’ Actor Education कश्मीरी हिंदू के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इस बीच काफी चर्चा में है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री भी इस फिल्म की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। कुछ राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। यहां हम आपको इस फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे।
विवेक अग्निहोत्री: वर्तमान में CBFC के सदस्य
विवेक अग्निहोत्री का जन्म 10 नवंबर 1973 को हुआ था। उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। विवेक अग्निहोत्री को द ताशकंद फाइल्स के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में विवेक अग्निहोत्री सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सदस्य भी हैं।
अनुपम खेर : FTII और NSD के पूर्व अध्यक्ष
अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल में हुई थी। इसके बाद वह शिमला के एक सरकारी कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इंडियन थिएटर की पढ़ाई के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। फिर साल 1978 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन पूरा किया। अनुपम खेर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (FTII) और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा साल 2004 में उन्हें पद्मश्री और साल 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मिथुन चक्रवर्ती: एक्टिंग के साथ राजनीति में भी दिलचस्पी
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई ओरिएंटल सेमिनरी से की है। फिर उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। फिल्मी करियर में सफलता के दौरान उन्हें दो फिल्म फेयर अवार्ड और तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
पल्लवी जोशी: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित
पल्लवी जोशी एक एक्ट्रेस होने के साथ ही राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। पल्लवी ने डिजिटल मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने काफी कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त किया है। साल 1997 में पल्लवी ने विवेक अग्निहोत्री से शादी कर ली थी।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/SJsr0Vd
via IFTTT

No comments:
Post a Comment