Wednesday, March 30, 2022

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Matric Result Date 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित होंगे‌। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 16,48,894 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download BSEB Bihar Board Matric Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे Bihar Board Class 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/aGqFAbp
via IFTTT

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Matric Result Date 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित होंगे‌। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 16,48,894 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download BSEB Bihar Board Matric Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे Bihar Board Class 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment