IARI Recruitment: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन के पदों के लिए हो रही हैं। रिक्त पदों की संख्या 641 है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कैंडीडेट्स 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर विजिट करें।
इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडीडट का 10वीं पास होना जरूरी है।
चयनित कैंडीडेट्स को 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते (7वें सीपीसी) भी मिलेंगे। आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तक है। आयु की गणना 10 जनवरी, 2022 से होगी।
इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न आएंगे। इन चारों विषयों से 25 अंक के 25 सवाल होंगे और परीक्षा देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में दी जा सकेगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए और परीक्षा शुल्क 700 रुपए है। महिला, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। इनसे परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कुल रिक्त 641 पदों में जनरल के लिए 286 पद, एससी के लिए 93 पद, एसटी के लिए 68 पद, ओबीसी के लिए 133 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 61 पद होंगे।
The post IARI Recruitment: 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख में कुछ ही दिन बचे, जल्दी करें appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3eVHk1l
via IFTTT

No comments:
Post a Comment