Aparna Yadav Education: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस वजह से राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। हाल ही में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ रुख कर लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से वह आए दिन चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। आज हम आपको अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर के साथ ही उनकी शिक्षा के बारे में भी बताएंगे।
अपर्णा ने साल 2007 में लखनऊ के लोरेटो कन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, मॉडर्न हिस्ट्री और इंग्लिश से ग्रेजुएशन पूरा किया है। फिर उन्होंने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। अपर्णा यादव को पढ़ाई के अलावा संगीत और घूमने में काफी रुचि है। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से 9 साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर चुकी हैं।
अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी यानी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से शादी की है। अपर्णा और प्रतीक स्कूली दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक ने हमेशा से ही इस क्षेत्र से दूरी बनाकर रखी हुई है। इसके उलट अपर्णा यादव राजनीति में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह रीता बहुगुणा जोशी से 35 हज़ार से अधिक वोटों से हार गई थीं।
मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली अपर्णा का जन्म लखनऊ कैंट में हुआ है। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रह चुके हैं और उनकी माता लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखने के बावजूद भी अपर्णा यादव अक्सर ही प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियों की प्रशंसा करते नज़र आती थीं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा से जुड़ने के बाद उनका राजनीतिक सफर कौन सा नया मोड़ लेता है।
The post Aparna Yadav Education: मुलायम सिंह की छोटी बहू ने विदेश के इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, संगीत में भी रुचि रखती हैं अपर्णा appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3g5ozZJ
via IFTTT

No comments:
Post a Comment