Monday, January 24, 2022

MPHC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नज़दीक, यहां जानें आवश्यक योग्यता

MPHC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने सिविल जज, जूनियर डिविजन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Madhya Pradesh High Court Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी निर्धारित की गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू की गई थी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल जज के कुल 123 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 62 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 19 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 25 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सिविल जज भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सभी योग्य उम्मीदवार MPHC Civil Judge Junior Division Entry Level Exam के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर 29 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1047 रुपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 647 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post MPHC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नज़दीक, यहां जानें आवश्यक योग्यता appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3IqVfZO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment