Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से स्पेशल नेवल ओरियंटेशन कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy SSC Officer Recruitment 2022 के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 27 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना के एसएससी एग्जीक्यूटिव (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) ब्रांच में कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / सॉफ्टवेयर सिस्टम / साइबर सिक्योरिटी / सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन एंड नेटवर्किंग / कंप्यूटर सिस्टम एंड नेटवर्किंग / डाटा एनालिटिक्स / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में M.Sc. / BE / B.Tech / M.Tech की डिग्री या फिर कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में MCA के साथ BCA / B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1997 से 1 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार Indian Navy SSC IT Entry 2022 के लिए अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 10 फरवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना ने 10+2 B.Tech Entry 2022 के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से एजुकेशन ब्रांच, एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
The post Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यह उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3qQXmAb
via IFTTT

No comments:
Post a Comment