CISF Recruitment 2022: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल / फायर पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार CISF Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2022 से शुरु की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से देशभर में कॉन्स्टेबल के 1149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 489 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 113 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 161 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 137 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 249 पद शामिल हैं। कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार CISF Constable/Fire Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
The post CISF Recruitment 2022: कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास करें आवेदन, यहां जानें ज़रूरी योग्यता appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/bFKLBNSd2
via IFTTT

No comments:
Post a Comment