RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 1092 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RSMSSB JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु की जा चुकी है।
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कि (i) भारत का नागरिक, (ii) नेपाल का प्रजाजन (iii) भूटान का प्रजाजन (iv) तिब्बतन शरणार्थी जो कि 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थाई रूप से बसने के इरादे से आया हो (v) भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजा़निया, जा़म्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो। बशर्ते कि कैटेगरी (ii), (iii), (iv) और (v) से संबंधित उम्मीदवार के पक्ष में भारत सरकार द्वारा ‘सर्टिफिकेट ऑफ एलिजिबिलिटी’ जारी किया गया हो।
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को 33800 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।
The post RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानिए आप अप्लाई कर सकते हैं या नहीं appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/353MRB9
via IFTTT

No comments:
Post a Comment