Monday, January 24, 2022

Railway Recruitment 2022: रेलवे ने 10वीं पास के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इन पदों पर होगी भर्ती

Railway Recruitment 2022: रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Rail Coach Factory Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 56 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिटर के 4 पद, वेल्डर के 1 पद, मशीनिस्ट के 13 पद, पेंटर के 15 पद, कारपेंटर के 13 पद, मैकेनिक के 3 पद, इलेक्ट्रिशियन के 7 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 9 पद और एसी एंड आरईएफ के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 4 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 14 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16 पद हैं।

रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार RCF Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.rcf.indianrailways.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Railway Recruitment 2022: रेलवे ने 10वीं पास के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इन पदों पर होगी भर्ती appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3fP1ieH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment