Police Recruitment 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जा चुकी है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषयों से 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषयों से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवार की 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षक केटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के रेडियो विभाग में हेड कांस्टेबल के 272 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 159 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 37 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 40 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 पद शामिल हैं। सभी योग्य उम्मीदवार UKSSSC Head Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
The post Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इस आधार पर होगा चयन appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3ArmBMB
via IFTTT

No comments:
Post a Comment