Saturday, February 5, 2022

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukri 2022: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल हेल्पर -III के कुल 1512 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए 1035 पद, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए 397 पद और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए 80 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही लाइनमैन /इलेक्ट्रिशियन / पावर इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in/jvvnl या energy.rajasthan.gov.in/avvnl या energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl पर 9 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/YXo4PQv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment