KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की कक्षा 1 के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें।
नियमों के मुताबिक कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च के आधार पर जाएगी। वहीं कक्षा 11 में एडमिशन के लिए आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है। कक्षा 12 में एडमिशन के लिए भी कोई आयुसीमा नहीं रखी गई है।
यहां एडमिशन के लिए अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिए 27% सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा 3% सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित हैं।
बच्चों के एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र – सिविल सर्जन, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि की जरूरत पड़ेगी। बच्चों के माता पिता को ये सलाह दी जाती है कि वे इन दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लें।
वहीं कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 16 अप्रैल है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होता है और ना ही बच्चों के माता-पिता को कोई इंटरव्यू देना होता है। यहां एडमिशन लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है। इसके अलावा यहां कैटेगरी के हिसाब से आरक्षण भी होता है।
The post KVS Admissions 2022: केवीएस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/oUyjS4i
via IFTTT

No comments:
Post a Comment