Saturday, February 19, 2022

UPRVUNL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती से जुड़ा नया नोटिस जारी, आवेदन की तारीख में हुआ बदलाव

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, अब उम्मीदवार UPRVUNL JE Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 21 फरवरी से 21 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इससे पहले इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 28 जनवरी से 27 फरवरी 2022 तक तय की गई थी। ‌

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 82 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद, केमिस्ट ग्रेड-II के 14 पद और लैब असिस्टेंट के 17 पद सहित कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट अकाउंटेंट और केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, केमिस्ट पदों के लिए केमिस्ट्री में M.Sc‌ की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 21 फरवरी से 22 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

The post UPRVUNL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती से जुड़ा नया नोटिस जारी, आवेदन की तारीख में हुआ बदलाव appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/j5tRxG9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment