Thursday, February 17, 2022

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में निकली नौकरी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UPRVUNL JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 27 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू की गई थी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 29 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स / कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट) के 16 पद, जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 4 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद, केमिस्ट ग्रेड-II के 14 पद और लैब असिस्टेंट के 17 पद सहित कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। जबकि, केमिस्ट ग्रेड-II पद के लिए वेतन लेवल 6 के तहत 36800 रुपए, असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए 29800 रुपए और लैब असिस्टेंट पद के लिए 27200 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल दो भाग होंगे। पहले भाग में उम्मीदवारों से संबंधित विषय से 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल और दूसरे भाग में जनरल हिंदी, जनरल नॉलेज और रीज़निंग से 50 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

जूनियर इंजीनियर और लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। सभी योग्य उम्मीदवार UPRVUNL Assistant Accountant Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 27 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

The post UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में निकली नौकरी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/v8oqQup
via IFTTT

No comments:

Post a Comment