Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 22 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद शामिल हैं।
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार Indian Navy Civilian Personnel Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
The post Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने जारी किया नया भर्ती नोटिफिकेशन, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/9VND7t6
via IFTTT

No comments:
Post a Comment