BTSC Recruitment 2022: बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन (BTSC) ने ट्यूटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BTSC Tutor Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 23 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में ट्यूटर (नर्सिंग) के 216 पद और भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी (Medical Officer) के 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्यूटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 के तहत सैलरी दी जाएगी।
बिहार में ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग में B.Sc. या M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए B.VSc. या B.VSc & A.H. की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार BTSC Medical Officer Recruitment 2022 के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
The post BTSC Recruitment 2022: बिहार में इन उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/b5kaOin
via IFTTT

No comments:
Post a Comment