Saturday, February 26, 2022

NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय ने नॉन टीचिंग पदों के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम डेट

NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन-टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10 फरवरी से पहले एनवीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एनवीएस ऑनलाइन परीक्षा 08 से 13 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। आवेदक नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2022 में एग्जाम जेट, समय और स्थान की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण जैसे दर्ज करें।
नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

बता दें कि महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर और स्टेनोग्राफर के पद के लिए परीक्षा 08 मार्च 2022 को होगी। जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) और लैब अटेंडेंट के लिए 09 मार्च 2022 को परीक्षा होगी। सहायक अनुभाग अधिकारीए, एमटीएस के लिए 10 मार्च 2022 को परीक्षा होगी। जेएसए, ऑडिट असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए परीक्षा 11 मार्च 2022 को होगी। जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), कैटरिंग असिस्टेंट और मेस हेल्पर के लिए 12 मार्च और सहायक आयुक्त के लिए 13 मार्च 2022 को परीक्षा होगी।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सहायक आयुक्त और सहायक आयुक्त (प्रशासन) के अलावा अन्य पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 93 शहरों में आयोजित होने की संभावना है, जबकि सहायक आयुक्त और सहायक आयुक्त (प्रशासन) पदों के लिए केवल दिल्ली / एनसीआर में परीक्षा होगा।

The post NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय ने नॉन टीचिंग पदों के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम डेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/QuG51P2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment