Saturday, February 5, 2022

PGCIL Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली नौकरी, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

PGCIL Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (AET) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार PGCIL AET Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (कंप्यूटर साइंस) के 37 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 60 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सिविल) के 4 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE 2021 में प्राप्त अंक, बिहेवियर एसेसमेंट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सभी योग्य उम्मीदवार PGCIL Assistant Engineer Trainee Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post PGCIL Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली नौकरी, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/bGp0Q29
via IFTTT

No comments:

Post a Comment