Friday, December 10, 2021

Police SPO Recruitment: फरीदाबाद पुलिस ने निकाली 183 पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की प्रक्रिया

Police SPO Recruitment: दिल्ली-एनसीआर में पुलिस भर्ती की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। फरीदाबाद पुलिस ने 183 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के पद पर भर्ती निकाली है।

ये भर्ती 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में सेना, भंग की गई एचआईएसएफ बटालियन के कर्मचारी, अर्धसैनिक बल के रिटायर कर्मचारी, वर्ष 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल के हटाए गए कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। हरियाणा के किसी भी जिले का रिटायर्ड कर्मचारी इस भर्ती में शामिल हो सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो 24 दिसंबर तक सेक्टर-21सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय की सेना शाखा में संपर्क करें।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल इस भर्ती कमेटी के चेयरमैन हैं। पुलिस के मुताबिक, आवेदक पासपोर्ट साइज के चार फोटो, डॉक्यूमेंट्स और रिटायरमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं। इसके अलावा उनके पास मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो रिटायर्ट कर्मचारियों की आयु 25 से 50 के बीच में होनी चाहिए।

The post Police SPO Recruitment: फरीदाबाद पुलिस ने निकाली 183 पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की प्रक्रिया appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3EPhCXO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment