Monday, December 20, 2021

UP Lekhpal 2021: यूपी में 7882 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, यहां जानें डिटेल्स

UP Lekhpal 2021: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए कैंडीडेट्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। यानी यूपी लेखपाल 7882 पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू की जा सकती है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ये नोटिफिकेशन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में कैंडीडेट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

लेखपाल की भर्ती में खास बात ये है कि वे ही लोग इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)में शामिल हुए हों। यूपी में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित की गई थी।

बता दें कि यूपी में कई सालों के बाद लेखपाल भर्ती की जा रही है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस भर्ती में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस भर्ती में आरक्षण का भी लाभ मिलेगा। इस भर्ती का आयोजन UPSSSC कर रही है।

इस भर्ती में एससी को 21 प्रतिशत, एसटी को 2 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

The post UP Lekhpal 2021: यूपी में 7882 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, यहां जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3qhcPbk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment