Thursday, December 30, 2021

Chhattisgarh Class 10th, 12th Board Exam 2022 Dates: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानें कब से होंगे शुरू

Chhattisgarh Class 10th, 12th Board Exam 2022 Dates: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेट्स जारी कर दी हैं। आधिकारिक वैबसाइट पर जारी डेटशीट के अनुसार, सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च 2022 से आयोजित की जाएगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च 2022 से आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा 2022 के लिए डेट्स को एक पीडीएफ फाइल के रूप में राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी की गई है। जहां से उम्मीदवार डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल एग्जाम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल एग्‍जाम 03 मार्च से 11 मार्च तक हर दिन विभिन्न पत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कक्षा 10 वीं और 12 वीं डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2 – होम पेज पर, ‘टाइम टेबल’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 – सीजीबीएसई परीक्षा 2021-22 की डेटशीट स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
चरण 4 – सीजीबीएसई डेटशीट 2022 डाउनलोड करें।
चरण 5 – डेटशीट डाउनलोड होने के बाद इसे भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रख लें।

Sainik School Recruitment: सैनिक स्कूल में जनरल इम्प्लॉइज के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

कोरोना की वजह से हो सकता है बदलाव
बोर्ड के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा किए जाने के बाद भी परीक्षाएं जारी रहेंगी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन सिर्फ एक पाली में ही होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

छात्रों को सुबह नौ बजे तक परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। प्रश्न पत्र सुबह 9:05 बजे वितरित किए जाएंगे और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। वे सुबह 9:15 बजे से सवालों के जवाब देना शुरू कर सकते हैं।

The post Chhattisgarh Class 10th, 12th Board Exam 2022 Dates: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानें कब से होंगे शुरू appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3sIxKqE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment