Wednesday, December 22, 2021

UPSC CDS 2022 Notification: यूपीएससी सीडीएस का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 341 भर्तियों के लिए होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक

UPSC CDS 2022 Notification: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कैंडीडेट्स काफी समय से इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे।

इस परीक्षा के लिए 22 दिसंबर 2021 से आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को होगा। इस परीक्षा के जरिए 341 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें IMA देहरादून के 100 पद, INA एझिमाला के 22 पद, AFA हैदराबाद के 32 पद, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई के 170 पद और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई (महिला) के 17 पद भरे जाएंगे।

बता दें कि कंबाइंड डिफेंस सर्विस I 2022 परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी और भारतीय वायु सेना अकादमी में भर्ती की जाती है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

The post UPSC CDS 2022 Notification: यूपीएससी सीडीएस का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 341 भर्तियों के लिए होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/33FoN6W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment