Tuesday, June 14, 2022

UPSC Success Story: गामिनी सिंगला ने दूसरे अटेम्प्ट में पाई सफलता, जानें कैसे हासिल किया यूपीएससी में तीसरा स्थान

UPSC Success Story: आईएएस अधिकारी बनने का सपना हर साल लाखों लोग देखते हैं। कुछ ही लोग अपने इस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने कठिन परिश्रम से कम समय में ही न केवल परीक्षा पास करते हैं बल्कि टॉपर्स की सूची में भी अपना नाम दर्ज कराते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट हाल ही में घोषित किया गया। आज हम आपको इस परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाली गामिनी सिंगला के बारे में बताएंगे।

UPSC CSE Topper 2022: इतने घंटे करती थीं पढ़ाई
गामिनी ने साल 2019 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है। गामिनी ने सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर ली है। वह दिन में लगभग 9-10 घंटे पढ़ाई किया करती थीं।‌ यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने कोचिंग की मदद भी ली थी हालांकि ज्यादातर समय वह सेल्फ स्टडी ही किया करते थीं।

IAS Gamini Singla: माता-पिता का रहा सहयोग
गामिनी सिंगला मूल रूप से आनंदपुर साहिब, पंजाब की रहने वाली हैं। उनके माता पिता हिमाचल प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। गामिनी बताती हैं कि यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने में उनके अभिभावकों का काफी योगदान रहा। गामिनी के अनुसार, उनके पिता न्यूज़ पेपर पढ़ते समय जरूरी चीजें मार्क कर दिया करते थे। इससे गामिनी का काफी समय बच जाया करता था। इसके अलावा उनके पिता गामिनी का सहयोग और मार्गदर्शन करने के लिए किताबें भी पढ़ा करते थें।

UPSC Topper Gamini Singla: इस साल लड़कियों ने मारी बाजी
अपनी इस सफलता पर गामिनी कहती हैं कि वह समाज और देश के विकास के लिए काम करेंगी। उनका मानना है कि महिलाएं कठिन परिश्रम और निष्ठा से कुछ भी हासिल कर सकती हैं। बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2021 में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। जबकि, अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया है।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/I1ZlxmO
via IFTTT

UPSC Success Story: आईएएस अधिकारी बनने का सपना हर साल लाखों लोग देखते हैं। कुछ ही लोग अपने इस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने कठिन परिश्रम से कम समय में ही न केवल परीक्षा पास करते हैं बल्कि टॉपर्स की सूची में भी अपना नाम दर्ज कराते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट हाल ही में घोषित किया गया। आज हम आपको इस परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाली गामिनी सिंगला के बारे में बताएंगे।

UPSC CSE Topper 2022: इतने घंटे करती थीं पढ़ाई
गामिनी ने साल 2019 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है। गामिनी ने सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर ली है। वह दिन में लगभग 9-10 घंटे पढ़ाई किया करती थीं।‌ यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने कोचिंग की मदद भी ली थी हालांकि ज्यादातर समय वह सेल्फ स्टडी ही किया करते थीं।

IAS Gamini Singla: माता-पिता का रहा सहयोग
गामिनी सिंगला मूल रूप से आनंदपुर साहिब, पंजाब की रहने वाली हैं। उनके माता पिता हिमाचल प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। गामिनी बताती हैं कि यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने में उनके अभिभावकों का काफी योगदान रहा। गामिनी के अनुसार, उनके पिता न्यूज़ पेपर पढ़ते समय जरूरी चीजें मार्क कर दिया करते थे। इससे गामिनी का काफी समय बच जाया करता था। इसके अलावा उनके पिता गामिनी का सहयोग और मार्गदर्शन करने के लिए किताबें भी पढ़ा करते थें।

UPSC Topper Gamini Singla: इस साल लड़कियों ने मारी बाजी
अपनी इस सफलता पर गामिनी कहती हैं कि वह समाज और देश के विकास के लिए काम करेंगी। उनका मानना है कि महिलाएं कठिन परिश्रम और निष्ठा से कुछ भी हासिल कर सकती हैं। बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2021 में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। जबकि, अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया है।

No comments:

Post a Comment