Assam Class 12th Result 2022: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना आधिकारिक वेबसाइटों sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।
हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रैक्टिकल 21 फरवरी और 10 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र था सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया और दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
बता दें कि पिछले साल घोषित परिणामों में बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की थी, क्योंकि राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके लिए छात्रों की मूल्यांकन आंतरिक परीक्षाओं और पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया था।
2021 में परीक्षा के लिए कुल 2,49,812 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 38,430 उम्मीदवार साइंस स्ट्रीम के थे, 1,91,855 आर्ट्स स्ट्रीम से थे, 18,443 कॉमर्स स्ट्रीम से थे और 1,081 छात्र वोकेशनल कोर्स से थे। 2020 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.28 प्रतिशत था, जहां कॉमर्स स्ट्रीम ने 88.18 प्रतिशत के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाए।
होमपेज पर असम कक्षा 12वीं के परिणाम 202 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
स्क्रीन पर असम हाई स्कूल रिजल्ट 2022 आ जाएगा।
छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/zI3cPWF
via IFTTT
Assam Class 12th Result 2022: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना आधिकारिक वेबसाइटों sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।
हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रैक्टिकल 21 फरवरी और 10 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र था सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया और दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
बता दें कि पिछले साल घोषित परिणामों में बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की थी, क्योंकि राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके लिए छात्रों की मूल्यांकन आंतरिक परीक्षाओं और पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया था।
2021 में परीक्षा के लिए कुल 2,49,812 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 38,430 उम्मीदवार साइंस स्ट्रीम के थे, 1,91,855 आर्ट्स स्ट्रीम से थे, 18,443 कॉमर्स स्ट्रीम से थे और 1,081 छात्र वोकेशनल कोर्स से थे। 2020 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.28 प्रतिशत था, जहां कॉमर्स स्ट्रीम ने 88.18 प्रतिशत के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाए।
होमपेज पर असम कक्षा 12वीं के परिणाम 202 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
स्क्रीन पर असम हाई स्कूल रिजल्ट 2022 आ जाएगा।
छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
No comments:
Post a Comment