JAC 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 21 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in या jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में चली थी। वहीं, पिछले साल देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। हालांकि, इस साल परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया गया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को JAC10/12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब झारखंड बोर्ड द्वारा 12वीं रिजल्ट की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
साल 2021 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 4.33 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से केवल 4.15 लाख छात्र की परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल छात्रों में से 95.96% लड़कियों और 95.90% लड़कों को पास घोषित कर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/6XaWISz
via IFTTT
JAC 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 21 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in या jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में चली थी। वहीं, पिछले साल देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। हालांकि, इस साल परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया गया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को JAC10/12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब झारखंड बोर्ड द्वारा 12वीं रिजल्ट की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
साल 2021 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 4.33 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से केवल 4.15 लाख छात्र की परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल छात्रों में से 95.96% लड़कियों और 95.90% लड़कों को पास घोषित कर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।
No comments:
Post a Comment