Monday, June 13, 2022

RBSE Board 10th Result 2022 Declared: 10वीं का रिजल्ट घोषित, 82.89 फीसदी छात्र हुए सफल, ऐसे करें चेक

RBSE Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में कुल 82.89 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं में इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 84.38 फीसदी और छात्रों का 81.62 फीसदी है। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,77,849 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 4,10,358 छात्राएं और और 4,66,490 छात्र हैं।

पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था।बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 1 जून 2022 को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। 12वीं साइंस में 96.58 और कॉमर्स स्‍ट्रीम में 97.53 फीसदी छात्र हुए सफल थे।साइंस स्ट्रीम में कुल 144375 छात्र और 77835 छात्राएं सफल घोषित हुए थे।

वहीं 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 6 जून 2022 को जारी किया गया था। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 96.33 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। कुल 95.44 फीसदी छात्र और 97.21 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए थीं।

RBSE Board 10th Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए RBSE Board 10th Result 2022के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/YMAqmTV
via IFTTT

RBSE Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में कुल 82.89 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं में इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 84.38 फीसदी और छात्रों का 81.62 फीसदी है। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,77,849 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 4,10,358 छात्राएं और और 4,66,490 छात्र हैं।

पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था।बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 1 जून 2022 को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। 12वीं साइंस में 96.58 और कॉमर्स स्‍ट्रीम में 97.53 फीसदी छात्र हुए सफल थे।साइंस स्ट्रीम में कुल 144375 छात्र और 77835 छात्राएं सफल घोषित हुए थे।

वहीं 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 6 जून 2022 को जारी किया गया था। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 96.33 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। कुल 95.44 फीसदी छात्र और 97.21 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए थीं।

RBSE Board 10th Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए RBSE Board 10th Result 2022के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

No comments:

Post a Comment