Saturday, June 25, 2022

UGC NET 2022 Date: यूजीसी नेट एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

UGC NET Admit Card 2022, UGC NET 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) – नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Exam Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई, 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई और 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC-NET December 2021 and June 2022 Merged Cycle Admit Card

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Download Admit Card for UGC-NET December 2021 and June 2022 Cycles’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब आप UGC NET Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

UGC NET 2022: 82 विषयों के लिए होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन कोविड-19 की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर दिया गया है।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/azQC7hG
via IFTTT

UGC NET Admit Card 2022, UGC NET 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) – नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Exam Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई, 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई और 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC-NET December 2021 and June 2022 Merged Cycle Admit Card

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Download Admit Card for UGC-NET December 2021 and June 2022 Cycles’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब आप UGC NET Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

UGC NET 2022: 82 विषयों के लिए होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन कोविड-19 की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर दिया गया है।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment