Monday, June 13, 2022

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आज घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 13 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। 10वीं के नतीजे दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला घोषित करेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 10लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।

बोर्ड की परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की थी। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर चुका है।

वहीं राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 8 जून 2022 को घोषित किया गया था। 5वीं में कुल 93.8 फीसदी और 8वीं में 95.5 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे। 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक और 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक हुई थी।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए RBSE Board 10th Result 2022के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/vhw1mY0
via IFTTT

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 13 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। 10वीं के नतीजे दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला घोषित करेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 10लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।

बोर्ड की परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की थी। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर चुका है।

वहीं राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 8 जून 2022 को घोषित किया गया था। 5वीं में कुल 93.8 फीसदी और 8वीं में 95.5 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे। 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक और 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक हुई थी।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए RBSE Board 10th Result 2022के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

No comments:

Post a Comment