Friday, June 24, 2022

JAC 12th Result 2022: इस तारीख को घोषित हो सकता हैं 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

JAC 12th Arts Commerce Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा निर्देश के तहत आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 27 जून 2022 को जारी किया जा सकता है।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 21 जून 2022 को घोषित किया था। इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 64 हजार 976 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 59 हजार 902 विद्यार्थी पास हुए थे।12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थी।

वहीं 10वीं में इस बार 95.60 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 3 लाख 73 हजार 892 विद्यार्थी 10वीं में पास हुए थे। पिछले साल10वीं का पास प्रतिशत 95.93 फीसदी और 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 86.89 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। पिछली बार कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था।

JAC 12th Arts Commerce Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JAC 12th Arts Commerce Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर,जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/2Nk3Kv0
via IFTTT

JAC 12th Arts Commerce Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा निर्देश के तहत आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 27 जून 2022 को जारी किया जा सकता है।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 21 जून 2022 को घोषित किया था। इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 64 हजार 976 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 59 हजार 902 विद्यार्थी पास हुए थे।12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थी।

वहीं 10वीं में इस बार 95.60 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 3 लाख 73 हजार 892 विद्यार्थी 10वीं में पास हुए थे। पिछले साल10वीं का पास प्रतिशत 95.93 फीसदी और 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 86.89 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। पिछली बार कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था।

JAC 12th Arts Commerce Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JAC 12th Arts Commerce Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर,जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

No comments:

Post a Comment