Haryana Board 12th Result 2022 Declared: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 12वीं में कुल 87.08 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
इस साल कुल 2,45,685 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2,13,949 छात्र पास हुए और 23,604 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। 12वीं में इस साल कुल 87.08 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं, छात्राओं का पास प्रतिशत 90.51 फीसदी और छात्रों का 83.96 फीसदी है।
12वीं में काजल ने 498 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उसके बाद मुस्कान और साक्षी ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान श्रुति और पूनम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। दोनों ने 495 अंक प्राप्त किए हैं।
12वीं परीक्षा 30 मार्च से 27 अप्रैल 2022 तक और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
12वीं के नतीजे 30:10:60 के फॉर्मूले के तहत जारी किए गए थे। फॉर्मूले के तहत 10वीं के अंतिम अंकों को 30 फीसदी,11वीं अंतिम परीक्षा में 10 फीसदी और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल नंबर को 60 फीसदी वेटेज देकर 12वीं का रिजल्ट घोषणा किया गया था।
यह है पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
12वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 2021 में 100 फीसदी, 2020 में 83.34 फीसदी, 2019 में 74.48 फीसदी, 2018 में 63.84 फीसदी और 2017 में 64.49 फीसदी था।
Haryana Board 12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए HBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/MvejdOA
via IFTTT
Haryana Board 12th Result 2022 Declared: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 12वीं में कुल 87.08 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
इस साल कुल 2,45,685 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2,13,949 छात्र पास हुए और 23,604 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। 12वीं में इस साल कुल 87.08 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं, छात्राओं का पास प्रतिशत 90.51 फीसदी और छात्रों का 83.96 फीसदी है।
12वीं में काजल ने 498 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उसके बाद मुस्कान और साक्षी ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान श्रुति और पूनम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। दोनों ने 495 अंक प्राप्त किए हैं।
12वीं परीक्षा 30 मार्च से 27 अप्रैल 2022 तक और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
12वीं के नतीजे 30:10:60 के फॉर्मूले के तहत जारी किए गए थे। फॉर्मूले के तहत 10वीं के अंतिम अंकों को 30 फीसदी,11वीं अंतिम परीक्षा में 10 फीसदी और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल नंबर को 60 फीसदी वेटेज देकर 12वीं का रिजल्ट घोषणा किया गया था।
यह है पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत
12वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 2021 में 100 फीसदी, 2020 में 83.34 फीसदी, 2019 में 74.48 फीसदी, 2018 में 63.84 फीसदी और 2017 में 64.49 फीसदी था।
Haryana Board 12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए HBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
No comments:
Post a Comment