Monday, February 7, 2022

JNU New VC: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी जिम्मेदारी

JNU New Vice Chancellor: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को यहां का नया कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है। इससे पहले तक वह पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

शांतिश्री ने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। उन्होंने साल 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी से टीचिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इससे पहले तक जेएनयू में अभी तक 12 पुरुष कुलपति ही रहे हैं।

बता दें कि अभी तक एम जगदीश कुमार जेएनयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें यूजीसी का चेयनमैन बनाया गया है। उन्हीं की जगह अब प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की कुलपति की जिम्मेदारी संभालेंगी।

शांतिश्री इस समय यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेज रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई केंद्रीय यूनिवर्सिटीज की विजिटर्स नॉमिनी हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं और इन भाषाओं का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा वह कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली भाषा भी समझती हैं।

The post JNU New VC: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी जिम्मेदारी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/UsfZoEa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment