UP Board 2022 Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत आठ और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बुधवार को यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
बता दें इस मामले में अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को उसने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया है। इसे साथ तीन अन्य लोगों को भी दबोचा गया है, जबकि चार अन्य आरोपियों को सिकंदरपुर पुलिस ने गिरप्तार किया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीमों ने पहले बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ब्रजेश कुमार मिश्रा और तीन पत्रकारों सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीआईओएस और गिरफ्तार पत्रकारों में से एक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा था कि बलिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुधवार सुबह सूचना मिली कि दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मामले की जांच का आदेश दिया था।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए हाई स्कूल में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,11,035 सहित कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 15,53,198 छात्र और 12,28,456 छात्राएं शामिल हैं। वहीं 10वीं परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राएं पंजीकृत हैं।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/cBrdKVH
via IFTTT
UP Board 2022 Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत आठ और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बुधवार को यूपी के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
बता दें इस मामले में अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को उसने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया है। इसे साथ तीन अन्य लोगों को भी दबोचा गया है, जबकि चार अन्य आरोपियों को सिकंदरपुर पुलिस ने गिरप्तार किया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीमों ने पहले बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ब्रजेश कुमार मिश्रा और तीन पत्रकारों सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीआईओएस और गिरफ्तार पत्रकारों में से एक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा था कि बलिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुधवार सुबह सूचना मिली कि दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मामले की जांच का आदेश दिया था।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए हाई स्कूल में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,11,035 सहित कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 15,53,198 छात्र और 12,28,456 छात्राएं शामिल हैं। वहीं 10वीं परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राएं पंजीकृत हैं।
No comments:
Post a Comment