RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की डेट्स जारी कर दी है। सीबीटी 1 परीक्षा 2020-2021 में उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट-2 (सीबीटी-2) के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वेतन स्तर- 4 और 6 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 09 और 10 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। हालांकि, वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा शेड्यूल बाद में भारतीय रेलवे द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबेधित ताजा अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखें।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2022
आरआरबी एनटीपीसी-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट-2 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक आरआरबी जोन-वाइज वेबसाइटों पर परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क से जुड़े 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
यहां देखें पासिंग मार्क्स
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई करने के लिए यूआर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी और एससी को 30% और एसटी के लिए 25% अंक प्राप्त करना होगा। बता दें कि सीबीटी-1 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। सीबीटी-1 का परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 30 मार्च 2022 और 01 अप्रैल 2022 के बीच जारी हुआ था।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Tc2p7zU
via IFTTT
RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की डेट्स जारी कर दी है। सीबीटी 1 परीक्षा 2020-2021 में उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट-2 (सीबीटी-2) के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वेतन स्तर- 4 और 6 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 09 और 10 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। हालांकि, वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा शेड्यूल बाद में भारतीय रेलवे द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबेधित ताजा अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखें।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2022
आरआरबी एनटीपीसी-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट-2 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक आरआरबी जोन-वाइज वेबसाइटों पर परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क से जुड़े 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
यहां देखें पासिंग मार्क्स
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए क्वालीफाई करने के लिए यूआर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी और एससी को 30% और एसटी के लिए 25% अंक प्राप्त करना होगा। बता दें कि सीबीटी-1 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। सीबीटी-1 का परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर 30 मार्च 2022 और 01 अप्रैल 2022 के बीच जारी हुआ था।
No comments:
Post a Comment