Thursday, April 21, 2022

MHT-CET 2022 Postponed: एमएचटी सीईटी परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

MHT-CET 2022 Postponed: राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2022) को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को यह घोषणा की।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET 2022) को स्थगित करना पड़ा है। अब यह परीक्षा अगस्त 2022 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

मंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा, “जेईई और एनईईटी के कारण सीईटी को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”

बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी 11 से 28 जून, 2022 के बीच आयोजित होने वाला था। जेईई-मेन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा मई के महीने में आयोजित होने वाली थी। वहीं, नीट 2022 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल के आयुक्त आरएस जगताप के अनुसार, “नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।” केवल इंजीनियरिंग सीईटी को स्थगित कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी सीईटी पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/ipOa5x6
via IFTTT

MHT-CET 2022 Postponed: राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2022) को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को यह घोषणा की।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET 2022) को स्थगित करना पड़ा है। अब यह परीक्षा अगस्त 2022 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

मंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा, “जेईई और एनईईटी के कारण सीईटी को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”

बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी 11 से 28 जून, 2022 के बीच आयोजित होने वाला था। जेईई-मेन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा मई के महीने में आयोजित होने वाली थी। वहीं, नीट 2022 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल के आयुक्त आरएस जगताप के अनुसार, “नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।” केवल इंजीनियरिंग सीईटी को स्थगित कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी सीईटी पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment