Friday, April 29, 2022

MP Board Result 2022: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, 5 स्टेप में ऐसे कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने बुधवार रात एक आधिकारिक नोटिस में इसकी घोषणा की थी। एरिजल्ट जारी होने का बाद छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ निजी पोर्टल पर भी एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम देका जा सकता है।

MPBSE MP Board Result 2022 How to Check:इन 5 स्टेप से ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
2.वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को कक्षा 10वीं/12वीं का परिणाम लिंक मिलेगा।
3.इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
4.एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
5.परिणाम को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

एसएमएस से चेक करें परिणाम
बता दें कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एमपीबीएसई मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही छात्र अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें MPBSE10/MPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

18 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड ने 18 फरवरी से 10 मार्च तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इस बीच, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/xub5VqP
via IFTTT

MPBSE MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने बुधवार रात एक आधिकारिक नोटिस में इसकी घोषणा की थी। एरिजल्ट जारी होने का बाद छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ निजी पोर्टल पर भी एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम देका जा सकता है।

MPBSE MP Board Result 2022 How to Check:इन 5 स्टेप से ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
2.वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को कक्षा 10वीं/12वीं का परिणाम लिंक मिलेगा।
3.इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
4.एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
5.परिणाम को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

एसएमएस से चेक करें परिणाम
बता दें कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एमपीबीएसई मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही छात्र अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें MPBSE10/MPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

18 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड ने 18 फरवरी से 10 मार्च तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इस बीच, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

No comments:

Post a Comment