Monday, December 20, 2021

UP Lekhpal 2021: यूपी में 7882 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, यहां जानें डिटेल्स

UP Lekhpal 2021: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए कैंडीडेट्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। यानी यूपी लेखपाल 7882 पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू की जा सकती है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ये नोटिफिकेशन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में कैंडीडेट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

लेखपाल की भर्ती में खास बात ये है कि वे ही लोग इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)में शामिल हुए हों। यूपी में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित की गई थी।

बता दें कि यूपी में कई सालों के बाद लेखपाल भर्ती की जा रही है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस भर्ती में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस भर्ती में आरक्षण का भी लाभ मिलेगा। इस भर्ती का आयोजन UPSSSC कर रही है।

इस भर्ती में एससी को 21 प्रतिशत, एसटी को 2 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

The post UP Lekhpal 2021: यूपी में 7882 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, यहां जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3qhcPbk
via IFTTT

CISF Head Constable Recruitment 2022: सीआईएसएफ में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, 81,100 रुपए तक मिलेगी सैलरी

CISF Head Constable Recruitment 2022: सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यहां 200 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने के लिए 31 मार्च 2022 तक का मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर विजिट करके जानकारी पा सकते हैं।

कैंडीडेट्स का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिसिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

सीआईएसएफ हेड कॉन्स्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 1 सितंबर, 2019 से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।

चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश या विदेश कहीं भी हो सकती है। रिक्त पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 249 है।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों ने राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा दिखाई हो। कैंडीडेट की आयु सीमा 18 से 23 साल है।

The post CISF Head Constable Recruitment 2022: सीआईएसएफ में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, 81,100 रुपए तक मिलेगी सैलरी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3H2vJd0

UPSC Success Story: दादा से घर पर ही पढ़कर निशा ग्रेवाल ने यूपीएससी में पाई 51वीं रैंक, 23 साल की उम्र में मिली सफलता

UPSC Success Story: सफलता उन्हीं को मिलती है जो उसके लिए पूरी मेहनत और दिल से प्रयास करते हैं। हरियाणा की निशा ग्रेवाल ने महज 23 साल की उम्र में ही UPSC की परीक्षा क्लीयर करके ये कहावत साबित भी कर दी है।

निशा हरियाणा के भिवानी जिले के बामला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली यूपीएससी में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की है।

निशा एक ग्रामीण परिवेश से आती हैं, ऐसे में उनकी इस सफलता से उनके परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं। निशा के पिता सुरेंद्र ग्रेवाल बिजली विभाग में सहायक सब स्टेशन इंचार्ज हैं और उनके दादा गणित के टीचर रहे हैं।

निशा की सफलता के पीछे उनके दादा रामफल का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने ही निशा को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और पढ़ाया। वे निशा को गणित के अलावा अन्य विषय भी पढ़ाया करते थे।

निशा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस महिला महाविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन साल 2019 में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

निशा से पहले उनके परिवार के ही भाई विक्रम ग्रेवाल ने भी 2 साल पहले यूपीएससी की परीक्षा क्लीयर की थी। वह IFS अधिकारी हैं।

The post UPSC Success Story: दादा से घर पर ही पढ़कर निशा ग्रेवाल ने यूपीएससी में पाई 51वीं रैंक, 23 साल की उम्र में मिली सफलता appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3FepPEN

Success Story: कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थीं संध्या भिलाला, BSF में हुआ चयन तो खुशी में झूम उठा गांव, जानें संघर्ष की दास्तान

Success Story: कहते हैं कि संघर्ष करने वाले लोग अपनी मंजिल को पा ही जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गरीब परिवार की बेटी संध्या भिलाला की है।

संध्या के पिता देवचंद भिलाला मजदूरी करते हैं लेकिन आज दुनिया के सामने संध्या ने अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। संध्या का चयन साल 2021 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हुआ। उनकी इस सफलता के लिए उनके पिता देवचंद ने बहुत मेहनत की है, लेकिन बेटी की सफलता ने आज सारी मेहनत का ईनाम अपने पिता को सौंप दिया।

संध्या ने खुद भी पढ़ाई करने के लिए दूसरों के खेतों में मजदूरी की लेकिन हार नहीं मानी। सफल होकर संध्या जब अपने जिले में वापस लौटीं तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। संध्या के पिता राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम पिपल्या रसोड़ा में रहते हैं। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

संध्या ने तमाम मुश्किलों के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रखा और 12वीं पास करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी की। इसके बाद संध्या ने एमए की पढ़ाई पूरी की। यहीं से संध्या सेना में जाने के लिए प्रेरित हुईं और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी।

संध्या दिनभर काम करती थीं और सुबह 5 बजे उठकर दौड़ लगाने जाती थीं। उन्होंने अपनी परेशानियों के आगे घुटने टेकने से मना कर दिया और अपने हौसले से सफलता हासिल की। संध्या ने 7 साल तक कड़ी मेहनत की और आखिर में उनका चयन सीमा सुरक्षा बल के लिए हो गया।

The post Success Story: कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थीं संध्या भिलाला, BSF में हुआ चयन तो खुशी में झूम उठा गांव, जानें संघर्ष की दास्तान appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3mkDLWs

Railway Recruitment 2021: रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, 23 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्दी करें

Railway Recruitment 2021: रेलवे में भर्ती की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER)में गुड्स गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है।

रेलवे की ये भर्ती जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन के जरिए की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2021 है और रिक्त पदों की कुल संख्या 520 है।

रिक्त पदों में अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 277 पद, एससी के लिए 126 पद, एसटी के लिए 30 पद, ओबीसी के लिए 87 पद हैं। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की अधिकतम आयु 42 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना एक जनवरी 2022 से होगी।

इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडीडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान की बात करें तो कैंडीडेट्स को 7th CPC के अनुसार वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

The post Railway Recruitment 2021: रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, 23 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्दी करें appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3qcwmJZ

RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के जरिए 3896 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से शुरू हुई थी और आवेदन के लिए 9 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दिया गया था।

परीक्षा देने की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स को ये सलाह दी जाती है कि एग्जाम शुरू होने से कम से कम 1.30 घंटे पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचें।

RSMSSB VDO Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- latest update पर क्लिक करें।
स्टेप 3- Rajasthan RSMSSB Gram Vikas Adhikari VDO Exam Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- Download Hall Ticket पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 6- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

The post RSMSSB VDO Admit Card 2021: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3Ee9pLA

Sunday, December 19, 2021

Police Recruitment 2021: पुलिस में भर्ती होने का बड़ा मौका, SI और कॉन्सटेबल पद पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

Police Recruitment 2021: उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पुलिस भर्ती की घोषणा की है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया है।

सीएम धामी के मुताबिक, राज्य में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के कुल 1718 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कॉन्सटेबल के 1521 पद और सब-इंस्पेक्टर के 197 पद शामिल हैं।

सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में अन्य विभागों की तरह पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भी भर्ती शुरू करने का आदेश जारी किया है। सशक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं।’

बता दें कि इस पुलिस भर्ती के लिए सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश भी दे दिए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को निर्देश दिए गए हैं कि वो जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करे।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को राज्य के बेरोजगार युवाओं ने भर्ती ना होने की वजह से निराशा जाहिर की थी। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों से बात की और अब पुलिस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

The post Police Recruitment 2021: पुलिस में भर्ती होने का बड़ा मौका, SI और कॉन्सटेबल पद पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/32imu9s