Monday, July 4, 2022

JEECUP Answer key 2022: यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

JEECUP Answer key 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद( JEECUP) ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 जून 2022 से 30 जून 2022 तक किया गया था। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी।

परीक्षा का समय 2.30 घंटे का था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश मिलता है। जारी प्रोविजन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों को निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही दर्ज कराई जा सकती है। फाइनस आंसर-की और रिजल्ट के बाद दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

JEECUP Answer key 2022 Released How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए QUESTION – ANSWERS CHALLENGE LINK (ALL GROUP) JEECUP-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
4.आंसर-की आपसी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/WgkSYIt
via IFTTT

JEECUP Answer key 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद( JEECUP) ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 जून 2022 से 30 जून 2022 तक किया गया था। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी।

परीक्षा का समय 2.30 घंटे का था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश मिलता है। जारी प्रोविजन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों को निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही दर्ज कराई जा सकती है। फाइनस आंसर-की और रिजल्ट के बाद दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

JEECUP Answer key 2022 Released How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए QUESTION – ANSWERS CHALLENGE LINK (ALL GROUP) JEECUP-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
4.आंसर-की आपसी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment