Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज, यानी 1 जुलाई को जारी नहीं करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अब सोमवार को घोषित होने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन बोर्ड द्वारा अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर इसे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, पीएसईबी के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट punjab.indiaresults.com और results.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे।
इस साल, 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक आयोजित PSEB 10वीं परीक्षा 2022 में लगभग 4 लाख छात्र उपस्थित हुए। छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत हासिल करने की आवश्यकता है।
ऐसे चेक करें परिमाम
आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं।
पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
PSEB 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पीएसईबी 10वीं स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
इस बीच, पंजाब बोर्ड ने 28 जून को कक्षा 12 के परिणाम 2022 की घोषणा की थी। 12वीं की परीक्षा में कुल 96.96 प्रतिशत छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर, कुलविंदर कौर 497 अंकों के साथ टॉपर हैं।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/wfUOL97
via IFTTT
Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज, यानी 1 जुलाई को जारी नहीं करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अब सोमवार को घोषित होने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन बोर्ड द्वारा अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर इसे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, पीएसईबी के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट punjab.indiaresults.com और results.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे।
इस साल, 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक आयोजित PSEB 10वीं परीक्षा 2022 में लगभग 4 लाख छात्र उपस्थित हुए। छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत हासिल करने की आवश्यकता है।
ऐसे चेक करें परिमाम
आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं।
पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
PSEB 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पीएसईबी 10वीं स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
इस बीच, पंजाब बोर्ड ने 28 जून को कक्षा 12 के परिणाम 2022 की घोषणा की थी। 12वीं की परीक्षा में कुल 96.96 प्रतिशत छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। अर्शदीप कौर, अर्शप्रीत कौर, कुलविंदर कौर 497 अंकों के साथ टॉपर हैं।
No comments:
Post a Comment