JEE Main Session 1 Topper 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स 2022 सेशन 1 का रिजल्ट आज यानी 11 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की है। जिसके अनुसार कुल 14 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इनमें से एक नाम कुशाग्र श्रीवास्तव का भी है, जिन्होंने झारखंड से टॉप किया है।
JEE Main Topper 2022: कुशाग्र को मिले इतने अंक
कुशाग्र ने फिजिक्स में 99.94, केमिस्ट्री में 100 और मैथ्स में 99.9 अंक प्राप्त किया है। उनका कहना है कि वह जेईई मेन्स के लिए पिछले 2 सालों से तैयारी कर रहे हैं। वह हर दिन लगभग सात से आठ घंटे पढ़ाई किया करते थे। इस दौरान उनका ज्यादा फोकस एनसीईआरटी की किताबों पर होता था। साथ ही वह नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी दिया करते थे।
JEE Main Result 2022: ऐसे की थी तैयारी
कुशाग्र ने राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग संस्थान की मदद से तैयारी की है। उन्होंने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई किताबों पर ही भरोसा किया। इसके अलावा फिजिक्स के लिए उन्होंने एचसी वर्मा और आईई इरोडोव की किताबें पढ़ी है। उन्होंने कोचिंग द्वारा आयोजित सभी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया था। साथ ही जेईई मेन्स 2022 से पहले पिछले साल के सभी सत्रों के पेपर को भी सॉल्व किया था।
JEE Main 2022 Result: आईआईटी में जाने का सपना
जेईई एडवांस के लिए अब केवल 2 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में कुशाग्र श्रीवास्तव रांची में रहकर ही परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। कुशाग्र का आईआईटी बॉम्बे या आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही वह सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि कुशाग्र ने आईसीएसई में 97.8 फीसदी अंकों के साथ सफलता पाई थी।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/fS6srby
via IFTTT
JEE Main Session 1 Topper 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स 2022 सेशन 1 का रिजल्ट आज यानी 11 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की है। जिसके अनुसार कुल 14 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इनमें से एक नाम कुशाग्र श्रीवास्तव का भी है, जिन्होंने झारखंड से टॉप किया है।
JEE Main Topper 2022: कुशाग्र को मिले इतने अंक
कुशाग्र ने फिजिक्स में 99.94, केमिस्ट्री में 100 और मैथ्स में 99.9 अंक प्राप्त किया है। उनका कहना है कि वह जेईई मेन्स के लिए पिछले 2 सालों से तैयारी कर रहे हैं। वह हर दिन लगभग सात से आठ घंटे पढ़ाई किया करते थे। इस दौरान उनका ज्यादा फोकस एनसीईआरटी की किताबों पर होता था। साथ ही वह नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी दिया करते थे।
JEE Main Result 2022: ऐसे की थी तैयारी
कुशाग्र ने राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग संस्थान की मदद से तैयारी की है। उन्होंने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई किताबों पर ही भरोसा किया। इसके अलावा फिजिक्स के लिए उन्होंने एचसी वर्मा और आईई इरोडोव की किताबें पढ़ी है। उन्होंने कोचिंग द्वारा आयोजित सभी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया था। साथ ही जेईई मेन्स 2022 से पहले पिछले साल के सभी सत्रों के पेपर को भी सॉल्व किया था।
JEE Main 2022 Result: आईआईटी में जाने का सपना
जेईई एडवांस के लिए अब केवल 2 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में कुशाग्र श्रीवास्तव रांची में रहकर ही परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। कुशाग्र का आईआईटी बॉम्बे या आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही वह सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि कुशाग्र ने आईसीएसई में 97.8 फीसदी अंकों के साथ सफलता पाई थी।
No comments:
Post a Comment