Wednesday, March 30, 2022

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: 1 बजे नहीं जाएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

BSEB Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे नहीं जारी किया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा।

पहले 10वीं का रिजल्ट 1 बजे तक घोषित किया जाना था, लेकिन अब समय में बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in, results.biharboardonline.com पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

पिछले साल 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में 4,13,087, सेकंड डिवीजन में 5,00,615 और थर्ड डिवीजन में 3,78,980 विद्यार्थी पास हुए थे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 484 अंक और शुभदर्शिनी ने 484 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Z57Uw16
via IFTTT

BSEB Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे नहीं जारी किया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा।

पहले 10वीं का रिजल्ट 1 बजे तक घोषित किया जाना था, लेकिन अब समय में बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in, results.biharboardonline.com पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

पिछले साल 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में 4,13,087, सेकंड डिवीजन में 5,00,615 और थर्ड डिवीजन में 3,78,980 विद्यार्थी पास हुए थे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 484 अंक और शुभदर्शिनी ने 484 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Live: दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे 10वीं का रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

BSEB Bihar Board Matric Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

Also Read

बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, इस परीक्षा का आंसर की 8 मार्च को जारी किया गया था और छात्रों से 11 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/AORoQKv
via IFTTT

BSEB Bihar Board Matric Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

Also Read

बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, इस परीक्षा का आंसर की 8 मार्च को जारी किया गया था और छात्रों से 11 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार! कल जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Matric Result Date 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित होंगे‌। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 16,48,894 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download BSEB Bihar Board Matric Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे Bihar Board Class 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/aGqFAbp
via IFTTT

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Matric Result Date 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित होंगे‌। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 16,48,894 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download BSEB Bihar Board Matric Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे Bihar Board Class 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

12वीं के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बनाए अपना करियर, हर महीने लाखों में मिलेगी सैलरी

12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र बेहतर भविष्य की तलाश मे जुट जाते हैं। यह समय छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसमें वह अपने करियर के लिए सही विकल्प चुनते हैं। आज जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही है, तकनीक हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनती जा रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक बेहतरीन करियर विकल्प बन सकता है।

आने वाले कुछ सालों में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्रांति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आजकल, एआई का इस्तेमाल विभिन्न इंडस्ट्रियल सेक्टर में किया जा रहा है। स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, ऑटोमोबाइल, शिक्षा और परिवहन आदि में इसका उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि एआई हमारे प्रफेशनल लाइफ में प्रवेश कर चुका है और यह फ्रेशर्स के लिए बेहतरीन कैरियर का अवसर देता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कृत्रिम तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता है। इस तकनीक की सहायता से ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सकता है जो मानव इंटेलिजेंस के बराबर हो। जॉन मैकार्थी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक के रूप में जाना जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाने के लिए आपको कंप्यूटर साइंस और मैथेमेटिक्स की जानकारी होनी चाहिए। इंजिनियरिंग की डिग्री के बाद आप इसमें करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रमुख संस्थान

  • आईआईटी (खड़गपुर, दिल्ली, मुंबई, कानपुर)
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरू
  • नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
  • सेंटर फॉर ऑर्टिफिसियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, बंगलुरू
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर

लाखों में मिलेगी सैलरी
बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हाई पैकेज वाला करियर है। इसमें फ्रेशर को भी मोटी सैलरी मिलती है। इसके शुरुआती ही 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये से होती है। बंगलूरू दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जुड़ी कई कंपनियां है। ऐसे में छात्र 12वीं के बाद एआई को विकल्प बना सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/1wWRoIC

UP Paper Leaks: 12वीं बोर्ड अंग्रेजी का पेपर हुआ रद्द, यूपी में अब तक इन बड़ी परीक्षाओं के भी पेपर हो चुके हैं लीक

UP Board Paper Leak, Uttar Pradesh Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया है। यह परीक्षा आज यानी 30 मार्च 2022 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जानी थी। यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी परीक्षा गाजियाबाद, कानपुर, बरेली और गोरखपुर सहित 24 जिलों में रद्द कर दी गई है। अंग्रेजी पेपर लीक होने की वजह से अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड द्वारा तय समय में दी जाएगी।

पिछले साल UPTET का पेपर भी हुआ लीक
बोर्ड पेपर के अलावा उत्तर प्रदेश में पिछले साल ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी का पेपर भी लीक हो गया था। यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जानी थी। हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य भर में 23 जनवरी को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब उम्मीदवार UPTET Result 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2018 में जेई से लेकर सिपाही भर्ती परीक्षा हुई रद्द
साल 2018 में पावर कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने एक गिरोह को पकड़कर पेपर लीक होने का खुलासा किया था। इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी साल जुलाई में उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन द्वारा 641 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की जानकारी परीक्षा के 3 महीने बाद सामने आई थी। साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का पेपर पहले शिफ्ट में बट जाने से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ट्यूबवेल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस घटना के पीछे एसटीएफ ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ पेपर
इसी तरह साल 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती का पेपर भी परीक्षा के एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। यह परीक्षा 25 जुलाई और 26 जुलाई को दरोगा के 3307 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली थी।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/JxWRGs1

UP Board 12th Paper Leak: यूपी में 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में परीक्षा रद्द, सीएम बोले- आरोपियों पर लगेगा NSA

UP Board 12th Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, गोरखपुर और आगरा सहित 24 जिलों में अंग्रेजी के पेपर को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब अंग्रेजी की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंग्रेजी के दो सेट का पेपर लीक हुआ है। 24 जिलों के करीब 10 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। ये पेपर आज यानी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे से होना था। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। सीएम ने कहा कि है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले की जांच कर सकती है।

नोटिस के अनुसार, 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा के Set- 316 ED और 316 EI के लीक होने की संभावना के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर 2021 में परीक्षा के दिन ही यूपी टीईटी का पेपर लीक हुआ था, जिस कारण परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था।

इन 24 जिलों में लीक हुआ पेपर
जिन जिलों में पेपर लीक हुआ है, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/X9pLTn2
via IFTTT

UP Board 12th Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, गोरखपुर और आगरा सहित 24 जिलों में अंग्रेजी के पेपर को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब अंग्रेजी की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंग्रेजी के दो सेट का पेपर लीक हुआ है। 24 जिलों के करीब 10 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। ये पेपर आज यानी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे से होना था। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। सीएम ने कहा कि है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले की जांच कर सकती है।

नोटिस के अनुसार, 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा के Set- 316 ED और 316 EI के लीक होने की संभावना के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर 2021 में परीक्षा के दिन ही यूपी टीईटी का पेपर लीक हुआ था, जिस कारण परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था।

इन 24 जिलों में लीक हुआ पेपर
जिन जिलों में पेपर लीक हुआ है, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

ICAI CA May Exams 2022: सीए मई परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

ICAI CA May Exams 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मई 2022 परीक्षाओं के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org के जरिए 30 मार्च 2022 रात 12 बजे से पहले तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 मार्च 2022 से शुरू है।

बता दें कि पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक चली थी। वहीं लेट फीस के साथ 20 मार्च 2022 तक आवेदन लिए गए थे। बाद में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 26 मार्च 2022 से फिर से शुरू किया गया।

ICAI CA May Exams 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org . पर जाएं
2.होम पेज पर दिए गए लॉगिन क्लिक करें।
3.मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवश्यक शैक्षणिक आदि दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/wFMHE8y