Tuesday, May 3, 2022

UPMSP UP Board Result 2022: 7 मई तक चेक की जाएंगी बोर्ड की कॉपियां, जानें कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू की गई थी और यह 7 मई 2022 तक चलेगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट‌ upmsp.edu.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

UPMSP 10th, 12th Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 मई तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा दोबारा हुई थी।

How to check UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 4: यहां अपना जनपद या परीक्षा वर्ष और रोल नंबर भरें और फिर ‘View Result’ पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप UP Board 10th, 12th Result 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP 10th, 12th Result 2022: 51 लाख छात्र परीक्षा में शामिल
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से कक्षा 10वीं के 27,81,654 छात्र और कक्षा 12वीं के 24,11,035 छात्र शामिल हैं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Rq37m5J
via IFTTT

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू की गई थी और यह 7 मई 2022 तक चलेगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट‌ upmsp.edu.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

UPMSP 10th, 12th Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 मई तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा दोबारा हुई थी।

How to check UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 4: यहां अपना जनपद या परीक्षा वर्ष और रोल नंबर भरें और फिर ‘View Result’ पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप UP Board 10th, 12th Result 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP 10th, 12th Result 2022: 51 लाख छात्र परीक्षा में शामिल
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से कक्षा 10वीं के 27,81,654 छात्र और कक्षा 12वीं के 24,11,035 छात्र शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment