Tuesday, May 31, 2022

UPSC Results 2022: मां और मोबाइल की मदद से नेत्रहीन आयुषी ने कैसे हासिल किया यूपीएससी में हासिल 48वां रैंक, पढ़ें पूरी कहानी

UPSC Civil Services Results 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कल यानी 30 मई 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। अंतिम चयन के लिए कुल 685 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसमें आयुषी ने 48वीं रैंक प्राप्त की है। बड़ी बात यह है कि वह नेत्रहीन हैं और इसके बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने यह सफलता 6वें प्रयास में प्राप्त की है।

आयुषी दिल्ली के मुबारकपुर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इतिहास की टीचर हैं। उन्हें अपनी इस सफलता पर खुद ही यकीन नहीं हो रहा है। वह कहती हैं कि उनका नंबर शीर्ष 50 में आएगा इसका यकीन नहीं था।

ऐसे करती थीं यूपीएससी की तैयारी
उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कई मोबाइल एप का भी प्रयोग किया, जिसे सुनकर वह तैयारी करती है। इसके अलावा परिवार के लोग सिलेबस पढ़कर सुनाते थे, जिसे वह याद करती थी। उनके पति ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने केवल माॅक टेस्ट के लिए कोचिंग की थी।

पढ़ाई न बाधित हो इसलिए मां ने लिया वीआरएस
उनकी पढ़ाई के लिए उनकी मां ने नर्सिंग अधिकारी पद से वीआरएस ले लिया और पढ़ाई में आयुषी का पूरा सहयोग किया। इससे पहले साल 2019 में भी उन्होंने दिल्ली अधीनस्थ चयन बोर्ड की परीक्षा में भी शार्ष स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उनकी नियुक्त गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इतिहास के शिक्षका पद पर हुआ।

इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन में भी टाॅप किया था। आयुषी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। पिता अशोक कुमार पंजाब के भटिंडा स्थित एचईएल में मुख्य डिस्पेंसर पद पर कार्यरत हैं।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/ps8Z34w
via IFTTT

UPSC Civil Services Results 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कल यानी 30 मई 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। अंतिम चयन के लिए कुल 685 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसमें आयुषी ने 48वीं रैंक प्राप्त की है। बड़ी बात यह है कि वह नेत्रहीन हैं और इसके बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने यह सफलता 6वें प्रयास में प्राप्त की है।

आयुषी दिल्ली के मुबारकपुर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इतिहास की टीचर हैं। उन्हें अपनी इस सफलता पर खुद ही यकीन नहीं हो रहा है। वह कहती हैं कि उनका नंबर शीर्ष 50 में आएगा इसका यकीन नहीं था।

ऐसे करती थीं यूपीएससी की तैयारी
उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कई मोबाइल एप का भी प्रयोग किया, जिसे सुनकर वह तैयारी करती है। इसके अलावा परिवार के लोग सिलेबस पढ़कर सुनाते थे, जिसे वह याद करती थी। उनके पति ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने केवल माॅक टेस्ट के लिए कोचिंग की थी।

पढ़ाई न बाधित हो इसलिए मां ने लिया वीआरएस
उनकी पढ़ाई के लिए उनकी मां ने नर्सिंग अधिकारी पद से वीआरएस ले लिया और पढ़ाई में आयुषी का पूरा सहयोग किया। इससे पहले साल 2019 में भी उन्होंने दिल्ली अधीनस्थ चयन बोर्ड की परीक्षा में भी शार्ष स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उनकी नियुक्त गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इतिहास के शिक्षका पद पर हुआ।

इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन में भी टाॅप किया था। आयुषी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। पिता अशोक कुमार पंजाब के भटिंडा स्थित एचईएल में मुख्य डिस्पेंसर पद पर कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment